फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Best player award to Indu of B.P.Ed.

Sonipat News: बीपीएड की इंदू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

Sat, 10 Feb 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Feb 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Best player award to Indu of B.P.Ed.
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शनिवार को 28वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ टीका राम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया व महासचिव भूपेंद्र सिंह दहिया ने ध्वजारोहण कर किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष राठी ने सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का ब्योरा दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, साइकिल दौड़, निंबू दौड़, बुक बैलेंस दौड़, मटका दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, रिले दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और शानदार खेल प्रतिभा दिखाई। प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने जीवन में अनुशासन व मेहनत अपनाने का संदेश देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वार्षिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बीपीएड की छात्रा बिंदु रही। जिन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में प्रथम ईशा, लंबी कूद में अंजलि, निंबू दौड़ में अंजलि, तीन पैर दौड़ में अनु व संध्या ने, साइकिल दौड़ में प्रतिभा, बुक बैलेंस दौड़ में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन डॉ. उपासना और डॉ. नीलम दहिया ने किया। इस दौरान सीआरए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र राणा, डॉ. राजीव बल्हारा, टीकाराम मॉडल स्कूल की प्राचार्य डॉ. आशा छाबड़ा, शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुमन मान, डॉ. अल्का दहिया, सविता, गीता, निर्मल सहित अन्य शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed