फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   baroda election, mitting, tomorrow, cm manoharlal

बरोदा की चुनावी जंग में आज से मैदान में उतरेंगे खुद सीएम मनोहर लाल

Sat, 10 Oct 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
baroda election, mitting, tomorrow, cm manoharlal
सोनीपत। बरोदा उपचुनाव में जहां अभी तक भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक लगे हुए थे, वहीं अब पहली बार सीएम मनोहर लाल खुद चुनावी जंग के मैदान में उतरेंगे। सीएम मनोहर लाल चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार गोहाना पहुंचेंगे। गोहाना में बनाए गए चुनाव कार्यालय में वह कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और चुनावी माहौल की स्थिति को परखेंगे। इसके बाद सीएम मनोहर लाल सोनीपत में जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और वहां उपचुनाव में जीत के लिए योजना बनाई जाएगी। जिससे उन योजनाओं के तहत काम किया जा सके और उसके तहत ही पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सीएम यहां लगभग साढ़े चार घंटे रहेंगे।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल दिल्ली से पहले हेलीकॉप्टर से पानीपत पहुंचेंगे और वहां से गाड़ी में 11 बजे गोहाना आएंगे। गोहाना में पहले कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और उसके बाद पत्रकारों के सामने पार्टी की उपलब्धियों को रखेंगे। वहां डेढ़ घंटा रुकने के बाद लगभग 12.30 बजे सोनीपत के लिए रवाना होंगे और 1.30 बजे सोनीपत में पहुंचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग मीटिंग करेंगे। यहां दो घंटे तक उनकी मीटिंग चलेगी और उसके बाद 3.30 बजे वापस पानीपत पहुंचकर हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ जाएंगे। उनके साथ जिले के प्रभारी सांसद संजय भाटिया, बरोदा चुनाव प्रभारी जेपी दलाल, जिलाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी रहेंगे। इस तरह साफ है कि अब सीएम मनोहर लाल खुद भी चुनावी जंग में उतर चुके है और प्रत्याशी भी जल्द ही घोषित करने की बात कही जा रही है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर ही गोहाना में एएसपी व अन्य अधिकारियों ने मीटिंग स्थल का जायजा लिया और वहां की व्यवस्था को देखा गया।
विज्ञापन

सीएम के जाने के बाद जल्द घोषित हो सकता है प्रत्याशी
जिस तरह से सीएम मनोहर लाल चुनाव घोषित होने के बाद पहली बार गोहाना पहुंच रहे हैं और वह पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दो जगह मीटिंग करेंगे। उसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि प्रत्याशी भी जल्द ही घोषित होगा। हालांकि अभी तक भाजपा, कांग्रेस, इनेलो किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बरोदा चुनाव प्रभारी मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सीएम की मीटिंग के बाद दोनों पार्टियों भाजपा व जजपा के नेता एकत्र होंगे और पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को नाम भेजा जाएगा। जिसके बाद प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed