फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Banyan branch broke and fell on the transformer, power supply disrupted for two and a half hours

Sonipat News: बरगद की टहनी टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिरी, ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

Tue, 22 Oct 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Banyan branch broke and fell on the transformer, power supply disrupted for two and a half hours
सोनीपत। मॉडल टाउन में गणेश पार्क के पास सोमवार शाम बरगद की टहनी टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिर गई जिससे आठ मरला व माॅडल टाउन क्षेत्र में ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जानकारी होने पर बिजलीकर्मी गणेश पार्क के पास पहुंचे और क्रेन बुलाकर बरगद की टहनियां कटवाई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

गणेश पार्क के पास शाम 4 बजे अचानक बरगद की टहनी टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिर गई थी। इसकी वजह से मॉडल टाउन व आठ मरला क्षेत्र के 200 घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई थी। कई देर तक बिजली दोबारा बहाल नहीं हुई तो लोगों ने बिजली अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए। सूचना के बाद बिजली कर्मियों ने लाइनों की जांच आरंभ कर दी। इस दौरान बिजली कर्मियों ने गणेश पार्क के पास बरगद के की टहनी ट्रांसफार्मर पर टूटी पड़ी मिली। तभी उन्होंने मामले की सूचना अधिकारियों को दी और क्रेन मंगवाकर ट्रांसफार्मर से टहनी हटाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कराई। शाम करीब 6.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

गणेश पार्क के पास बरगद का विशाल पेड़ है। उसके साथ ही दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जहां से आठ मरला व मॉडल टाउन में बिजली आपूर्ति की जाती है। पेड़ की टहनी बार-बार टूटने की वजह से ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है, साथ ही बिजली कर्मियों का समय भी खराब होता है। ऐसे में बिजली निगम ने बरगद का पेड़ कटवाने की बात कही है। इसको लेकर वन विभाग से मंजूरी लेने के बाद पेड़ का काटा जा सकेगा। इसके बाद बरगद की टहनियां टूटने के चलते बार-बार बाधित हो रही बिजली का झंझट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शास्त्री पार्क के पास बरगद के पेड़ है। पेड़ के साथ दो ट्रांसफार्मर है। सोमवार शाम को टहनी टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिर गई थी। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। क्रेन मंगाने के बाद टहनियाें को हटाया गया। करीब ढाई घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दीगई। बरगद के पास कटवाने के लिए वन विभाग से मंजूरी की जाएगी।जितेंद्र वर्मा, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed