{"_id":"653190b63c80cc643b0c8d94","slug":"banned-medicines-and-injections-found-at-medical-store-shop-sealed-license-will-be-cancelled-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8045-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेडिकल स्टोर पर मिलीं प्रतिबंधित दवाइयां व इंजेक्शन, दुकान सील, लाइसेंस होगा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेडिकल स्टोर पर मिलीं प्रतिबंधित दवाइयां व इंजेक्शन, दुकान सील, लाइसेंस होगा रद्द
Fri, 20 Oct 2023 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के देवडू रोड पर ज्योदीप फार्मा मेडिकल स्टोर को सील करती हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने देवडू रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाएं व इंजेक्शन बरामद किए हैं। ड्रग कंट्रोल अधिकारी (डीसीओ) संदीप हुड्डा के साथ मिलकर टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर कार्रवाई की। डीसीओ ने मेडिकल स्टोर को सील करने के साथ ही स्टोर संचालक का लाइसेंस रद्द करने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को टोल फ्री नंबर पर सूचना मिली थी कि देवडू रोड पर ज्योदीप फार्मा के नाम से एक मेडिकल स्टोर पर नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयां बेची जा रही हैं। इस पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने एएसआई संदीप के नेतृत्व में सोनीपत के ड्रग कंट्रोल अधिकारी संदीप हुड्डा के साथ मौके पर छापा मारकर कार्रवाई की।
जांच में पाया गया कि स्टोर पर ट्रामाडोल, एल्प्रपाजेलाम, पेंटाजोशन इंजेक्शन, कोडिन सिरप आदि प्रतिबंधित दवाएं रखी गई हैं। टीम ने इन दवाओं को सील करने के बाद मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया। साथ ही रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जिसमें लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन
देवडू रोड पर ज्योदीप फार्मा नाम से दवा की दुकान पर छापा मारा गया। वहां पर नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित कई दवाएं व इंजेक्शन मिले हैं। जिन्हें सील करने के बाद दुकान को भी सील कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।
संदीप हुड्डा, डीसीओ, सोनीपत