फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Banks strike for two days, transactions of 500 crores affected on the first day

बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल, पहले दिन 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Banks strike for two days, transactions of 500 crores affected on the first day
दो दिन की हड़ताल के दौरान सेक्टर -15 में बैठे बैंक कर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी वीरवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते जिले के सभी बैंकों की लगभग 150 शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानियां उठानी पड़ीं। सोनीपत के लीड बैंक मैनेजर तुलाराम के अनुसार हड़ताल के कारण जिले में करीब 500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ व अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी एसोसिएशन की सोनीपत शाखा द्वारा सेक्टर-15 स्थित पीएनबी की शाखा के सामने सुबह 11 से दो बजे तक प्रदर्शन किया गया। हड़ताल में सभी बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ के प्रदेश सह सचिव जिला सचिव जितेंद्र सरदाना ने बताया कि सरकार बैंकिंग कानून संशोधन बिल के रास्ते बैंकों के राष्ट्रीयकृत स्वरूप को खत्म करने पर तुली हुई है। बैंकों को निजी क्षेत्र में बेचने की तैयारी चल रही है। सरकार ने आम बजट में दो राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण की बात रखी थी और वर्तमान में चल रहे शीतकालीन सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन बिल लाकर दो राष्ट्रीयकृत बैंकों को निजी हाथों में सौंपने की योजना बना रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी संगठन से विनोद भारद्वाज, प्रियंका भारद्वाज, प्रदीप कुमार, अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी संघ से जितेंद्र सरोहा, यूनियन बैंक अधिकारी संगठन से हरेंद्र जैन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज भी बंद रहेंगे बैंक
बैंक शुक्रवार को भी बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। हालांकि बैंक प्रबंधन का कहना है कि बैंककर्मियों के हड़ताल से सामान्य बैंकिंग कामकाज जैसे अकाउंट ओपनिंग, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, एनइएफटी-आरटीजीएस प्रभावित रहा। हालांकि लोगों की सुविधा को देखते हुए एटीएम को पहले ही नकदी से भर दिया था। हालांकि अधिकांश एटीएम पहले ही दिन खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों के बाहर लटके रहे ताले
बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते अधिकांश बैंकों के बाहर ताले लटके रहे। बैंकों में रुपये निकालने और जमा कराने आए ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। बैंकों की हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।

वर्जन
बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते पहले दिन जिले में करीब 500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। शुक्रवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
- तुलाराम, लीड बैंक मैनेजर, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed