{"_id":"64c7ea24945dbb25b5044f36","slug":"banks-regional-manager-dies-after-being-hit-by-a-truck-sonipat-news-c-197-1-snp1002-3854-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक की ट्रक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक की ट्रक की चपेट में आने से मौत
Mon, 31 Jul 2023 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो :17: जितेंद्र दुबे का फाइल फोटो। जागरूक पाठक।
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 के कुमासपुर चौक पर स्थित फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक ने एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनकी पत्नी के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर के लुहरथाना मोहल्ला ही रहने वाली शुभांगी चौहान ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर में मंगल बाजार के बी-ब्लॉक में रहकर गुरुग्राम के अमेरिकन एक्सप्रेस में काम करती हैं। उनके पति जितेंद्र दुबे एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक थे। उनकी तैनाती दिल्ली के मुख्य कार्यालय में थी। वह रविवार रात में अपने पति व दोस्तों के साथ मुरथल ढाबा पर खाना खाने आई थी। सभी दो कार से थे। कार में उनके साथ भाई शुभम चौहान भी थे। वहीं दूसरी कार में उनके दोस्त अजय कुमार, कुलदीप, ललित, प्रीतिका, ललित कुमार और शशि थे। खाना खाकर वह तड़के साढ़े चार बजे घर लौट रहे थे। एक कार को उनके पति जितेंद्र दुबे और दूसरी को अजय चला रहे थे। जब वह सभी कुमासपुर के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उन्हें लगा कि गलत रास्ते पर आ गए हैं। उन्होंने कार रोक दी और दोस्तों का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद वह भी आ गए। उन्होंने अपनी कार कुछ दूर रोकी। इस पर उनके पति कार से उतरकर उनके पास रास्ता पूछने चले गए। जब वह उनसे बातचीत कर लौट रहे थे पानीपत की तरफ से आए ट्रक ने उनके दोस्तों की कार को टक्कर मारते हुए उनके पति जितेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं उनकी कार को भी साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। उन्होंने घायल जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शुभांगी के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हादसे में बाल-बाल बचे अन्य
शुभांगी ने पुलिस को बताया कि उनके पति को टक्कर मारने से पहले ट्रक चालक ने उनके साथियों की कार को टक्कर मारी थी। उसके बाद उनकी कार को भी साइड मार दी। हालांकि दोनों कारों में सवार अन्य किसी को चोट नहीं आई। शुभांगी की जितेंद्र दुबे से साढ़े पांच साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बैंक अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़।