फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attendance will be done through biometric system, now Patwari will not be able to furlough

Sonipat News: बायोमीट्रिक सिस्टम से लगेगी हाजिरी, अब फरलो नहीं मार पाएंगे पटवारी

Mon, 24 Jun 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Attendance will be done through biometric system, now Patwari will not be able to furlough
सोनीपत। जिला में पटवारी अब ड्यूटी फरलो नहीं मार सकेंगे। अब उन्हें बायोमीट्रिक सिस्टम से अपनी हाजिरी लगानी होगी। कोई पटवारी ड्यूटी के दौरान फरलो पर पाया गया तो उनके खिलाफ प्रशासनिक व विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। पटवारी अगर समय पर अपनी ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुए तो भी उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। प्रशासन ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सोनीपत ब्लॉक के पटवारियों के लिए सरल केंद्र पर बायोमीट्रिक मशीनें लगवाई जाएंगी। इसके बाद पटवारियों को अपनी हाजिरी बायोमीट्रिक सिस्टम से लगानी होगी। पटवारियों को सरल केंद्र पर बैठकर ही अपना कार्य करना होगा। सभी पटवारियों की हाजिरी की मॉनिटरिंग तहसीलदार करेंगे। इसका रिकॉर्ड उपायुक्त को जमा करवाना होगा। इस दौरान अगर कोई कर्मचारी अवकाश पर रहता है तो उसे छुट्टी के लिए आवेदन भी करना होगा। आवेदन की मंजूरी के साथ अवकाश का मामला तहसीलदार के संज्ञान में लाना होगा। अन्यथा अवकाश लेने वाले पटवारी को अनुपस्थित माना जा सकता है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो कई बार पटवारियों को बुलाने के बाद भी वह कार्यालय में उपस्थित नहीं होते थे। कई बार वह ड्यूटी से भी नदारद रहते थे। अब सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय में ड्यूटी पर उपस्थिति रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि कोई पटवारी ड्यूटी समय में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। पटवारी ड्यूटी पर रहते बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराएगा उसे कार्यालय से अनुपस्थित माना जाएगा। इससे उनके वेतन में भी कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 79 पटवारी कार्यरत हैं। फिलहाल इस योजना को सोनीपत ब्लॉक में लागू किया जा रहा है। सोनीपत ब्लॉक में कार्यरत 21 पटवारियों के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजिरी लगाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बाद योजना को गोहाना, गन्नौर, खरखौदा तहसील व राई, खानपुर कलां उप तहसील में भी लागू किया जा सकता है।

ब्लॉक तहसील अनुसार पटवारियों की संख्या
सोनीपत - 21
गोहाना - 23
गन्नौर - 10
खरखौदा - 10
राई उप तहसील - 09
खानपुर कलां उप तहसील - 06
वर्जन -
उपायुक्त के निर्देशानुसार पटवारियों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए सरल केंद्र पर बायोमीट्रिक मशीन लगवाई जा रही है। सभी पटवारियों को अब बायोमीट्रिक से ही अपनी हाजिरी लगानी होगी। तहसीलदार उनकी हाजिरी की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही पटवारियों की हाजिरी की रिपोर्ट उपायुक्त को जमा करवानी होगी। हाजिरी में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed