फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack on pneumonia...hospital not ready

Sonipat News: निमोनिया पर वार...अस्पताल नहीं तैयार

Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Attack on pneumonia...hospital not ready
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। चीन में फैल रहे रहस्यमय निमोनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन व वेंटिलेटर के साथ नेबुलाइजर मशीन उपलब्ध है लेकिन निमोनिया ग्रसित बच्चों को दी जाने वाली भाप के लिए इंजेक्शन नहीं है। अस्पताल में अभिभावकों को अपने बच्चों के बेहतर उपचार के लिए भाप के इंजेक्शन बाहर से खरीदकर लाने पड़ रहे हैं।
नागरिक अस्पताल में रोजाना 250 से ज्यादा बीमार बच्चों को लेकर परिजन उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में दो बाल रोग विशेषज्ञ व एक शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। सर्दी के दौरान बच्चों में निमोनिया होने की शिकायत रहती है। ओपीडी में आने वाले बीमार बच्चों में 10 से 15 फीसदी निमाेनिया पीड़ित मिल रहे हैं। चिकित्सक की ओर से संदिग्ध निमोनिया ग्रस्त बच्चों को एक्स रे व सिटी स्कैन करवाया जा रहा है। एक्स रे व सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में नेबुलाइजर मशीन, इंजेक्शन न होने से समस्या बढ़ी : जुकाम व निमोनिया ग्रस्त बच्चों के लिए ओपीडी के कमरा नंबर 10 में नेबुलाइजर मशीन की सुविधा है। इसके माध्यम से बच्चों को हर 20 मिनट के अंतराल पर भाप दिलाई जाती है। अस्पताल में भाप के इंजेक्शन न होने के कारण अभिभावकों की परेशानी बढ़ रही है। उन्हें भाप के इंजेक्शन बाहर से खरीदने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। चीन में रहस्यमयी निमोनिया के मामले मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट कर दिया है, लेकिन निमोनिया पर वार के लिए भाप के इंजेक्शन मुहैया नहीं कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना उपमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू नहीं
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल व जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा है। जिला अस्पताल में 200 बेड व मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 750 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। वहीं गोहाना के उपमंडल नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने प्लांट को चालू करने को लेकर लोड बढ़ाने के लिए बिजली निगम को पत्र लिखा हुआ है। बिजली निगम से मंजूरी न मिलने के कारण ऑक्सीजन प्लांट अब तक चालू नहीं किया जा सका है जिसकी वजह से यह प्लांट धूल फांक रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञ ने एएनएम को दिया प्रशिक्षण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी किए जाने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अलंकृता गेरा ने एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। निमोनिया पीड़ित बच्चों की पहचान करने के लिए निर्देश दिए। कहा कि वह गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों को सर्दी के दौरान बच्चों की बेहतर देखरेख करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा समय धुएं के नजदीक रहने, मौसम में बदलाव, प्रतिरोधक क्षमता में कमी और पौष्टिक आहार न मिलने से निमोनिया होने की आशंका बढ़ जाती है।


वर्जन
चीन में फैल रहे रहस्यमय निमोनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में चिकित्सकों को निमोनिया पीड़ित बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों के लिए दवा व इंजेक्शन की खरीद करने के लिए कहा गया है। अभिभावकों से भी अपील है कि बीमार बच्चे का उपचार खुद न करने के बजाय चिकित्सक से जरूर सलाह लें। -डाॅ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed