फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Atal Seva Kendra locked due to computer operator being on election duty, people upset

Sonipat News: कंप्यूटर ऑपरेटर की चुनाव में ड्यूटी लगने से सीएससी पर लटका ताला, लोग परेशान

Fri, 27 Sep 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Sep 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Atal Seva Kendra locked due to computer operator being on election duty, people upset
फोटो 03- सोनीपत के गोहाना में जवाहरलाल नेहरू पार्क में बनाए गए अटल सेवा केंद्र पर लगा ताला। संव
गोहाना। जींद रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में नगर परिषद की तरफ से बनाए गए अटल सेवा केंद्र (सीएससी) पर करीब 15 दिन से ताला लटका हुआ है। क्षेत्रवासियों को अपने काम कराने के लिए नगर परिषद या लघु सचिवालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों की मांग है कि अटल सेवा केंद्र को चालू रखा जाए, ताकि उनके काम नेहरू पार्क में बनाए गए सरल केंद्र पर ही हो सकें।
विज्ञापन

अटल सेवा केंद्र का उद्घाटन 6 अगस्त को नगर निगम के आयुक्त विश्राम कुमार मीणा व नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने किया था। अटल सेवा केंद्र पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई थी। ऑपरेटर की अब चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने भेजी है पांच कंप्यूटर ऑपरेटर्स की मांग
नगर परिषद की तरफ से कौशल रोजगार के तहत पांच कंप्यूटर ऑपरेटर की मांग मुख्यालय में भेजी गई है। इसके लिए कई बार मुख्यालय के पास पत्र भी लिखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में कंप्यूटर ऑपरेटरों की कमी से कर्मचारियों पर लोड बढ़ा हुआ है। खाली पदों की भर्ती होने के बाद स्टाफ की कमी नहीं रहेगी। जिससे नप के कर्मचारियों का वर्क लोड कम होगा और शहरवासियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-नगर परिषद के पास कंप्यूटर ऑपरेटरों की कमी है। एक ऑपरेटर की ड्यूटी जवाहरलाल नेहरू पार्क के अटल सेवा केंद्र पर लगाई थी। जिसकी चुनाव ड्यूटी आई हुई है। जिसकी वजह से अटल सेवा केंद्र पर ताला लगाया गया है।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed