फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   At some places it rained and at some places it remained cloudy, the situation is miserable due to heat and humidity.

मौसम : कहीं बरसे मेघ तो कहीं छाए रहे बादल, गर्मी व उमस से हाल बेहाल

Sun, 28 Jul 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Jul 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
At some places it rained and at some places it remained cloudy, the situation is miserable due to heat and humidity.
सोनीपत। अब तक कमजोर मानसून के चलते लोगों को गर्मी व उमस से निजात नहीं मिल पाई है। रविवार को भी सुबह से खिली धूप के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शनिवार को देर रात गोहाना, गन्नौर, खरखौदा व खानपुर कलां में बारिश होने से लोगों को आंशिक राहत मिली है।
विज्ञापन

सोनीपत शहर व राई क्षेत्र के लोगों का बारिश को लेकर इंतजार फिर बढ़ गया। दोपहर को छाए घने बादलों ने बारिश की आस तो जगाई, लेकिन बिना बरसे ही निकल गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मानसून सीजन में इस बार जुलाई में पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहद कम बारिश हुई है। इस कारण अब तक तापमान में कमी नहीं आई है। पिछले सप्ताह सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर ही बूंदाबांदी हुई थी, इसका असर रविवार को समाप्त हो गया और लोगों को दिन भर गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। बारिश नहीं होने से जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बढ़ी बिजली की खपत, लग रहे कट
गर्मी व उमस के बीच बिजली की खपत भी बढ़ गई है। रविवार को कुछ क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे एटलस रोड, कच्चे क्वार्टर मार्केट, सुभाष चौक, गीता भवन चौक सहित कई क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
गन्नौर : 02 एमएम
गोहाना : 08 एमएम
खरखौदा : 05 एमएम
खानपुर कलां : 05 एमएम
वर्जन
जिले में सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके प्रभाव से मंगलवार से सप्ताह के अंत तक गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से निजात मिल सकेगी।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed