{"_id":"6517c89867ae37e0e60a7c87","slug":"asian-games-today-there-will-be-match-with-pakistan-in-hockey-abhishek-and-sumit-of-sonipat-ready-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: हॉकी में आज पाकिस्तान से होगा मुकाबला, सोनीपत के अभिषेक और सुमित तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स: हॉकी में आज पाकिस्तान से होगा मुकाबला, सोनीपत के अभिषेक और सुमित तैयार
Sat, 30 Sep 2023 12:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:34 PM IST
सार
भारतीय टीम ने 26 सितंबर को पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को एक तरफा 16-1 से हरा दिया था। जिसमें अभिषेक ने 51वें व 52वें मिनट में लगातार दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। वहीं 28 सितंबर को भी अभिषेक ने अपनी टीम के लिए दो गोल किए थे।
विज्ञापन
खिलाड़ी सुमित और अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चीन के हांगझोऊ में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में शनिवार को भारतीय हॉकी टीम शाम को पाकिस्तान के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी। जिसके लिए भारतीय हॉकी टीम में शामिल सोनीपत के खिलाड़ी अभिषेक नैन व सुमित भी तैयार है। अभिषेक प्रतियोगिता में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
शाम को सवा छह बजे से खेला जाएगा मुकाबला
एशियन गेम्स में जारी हॉकी के मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम आज पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। भारतीय समय अनुसार शाम सवा छह बजे से आठ बजे तक मुकाबला होगा। मुकाबले के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम के हौसले बुलंद है। भारतीय टीम ने 26 सितंबर को पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को एक तरफा 16-1 से हरा दिया था।
विज्ञापन
जिसमें अभिषेक ने 51वें व 52वें मिनट में लगातार दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। वहीं 28 सितंबर को भी अभिषेक ने अपनी टीम के लिए दो गोल किए थे। सुमित भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब शनिवार देर शाम खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है। अभिषेक ने बताया कि टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। हम शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को दबाव में लेकर आने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन