{"_id":"69e7c6be442897673b027487","slug":"anshu-dhankhar-will-show-her-strength-in-shot-put-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152801-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शॉट पुट में दम दिखाएंगी अंशु धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शॉट पुट में दम दिखाएंगी अंशु धनखड़
Wed, 22 Apr 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो. अंशु धनखड़।
सोनीपत। कर्नाटक के तुमकुर स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 24वीं जूनियर नेशनल (20 वर्ष) फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत की एथलीट अंशु धनखड़ शॉट पुट स्पर्धा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार चैंपियनशिप में हरियाणा से 100 एथलीट खिलाड़ियों का दल भाग ले रहा है जिसमें 67 लड़के और 33 लड़कियां शामिल हैं। प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है जहां देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। संवाद