फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another accused arrested in Dharmendra's murder, taken on remand for two days

Sonipat News: धर्मेंद्र की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, लिया दो दिन का रिमांड

Fri, 23 Feb 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Dharmendra's murder, taken on remand for two days
खरखौदा में गांव गोरड़ के धर्मेंद्र की हत्या का आरोपी विजय पुलिस गिरफ्त में। संवाद
खरखौदा। फरमाणा चौकी पुलिस ने गांव गोरड़ निवासी धर्मेंद्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव गोरड़ निवासी विजय है। पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव गोरड़ निवासी ओमकंवार ने 26 दिसंबर को दी शिकायत में बताया था कि वह गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। दुकान पर रात में आए कुछ युवकों ने उनके नौकर से खाना मांगा था। नौकर ने दुकान बंद होने का हवाला देकर मना कर दिया था। कुछ देर बाद फिर से काफी संख्या में युवक दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। सूचना पर वह अपने बेटे विरेंद्र व भतीजे धर्मेंद्र को साथ लेकर कार से मौके पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाइकों पर मोहित, सुमित, अमित, मनिया, अजय, कुनाल, मंजीत, रवि, जतिन, रोहित, विजय, सुखबीर व प्रवीन आते हुए दिखाई दिए। इन्होंने उनकी कार को रुकवा लिया। उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य दलेल व विजय भी साथ लगते घर से बाहर आ गए। हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। धर्मेंद्र की नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने गोरड़ निवासी विजय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed