फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anger expressed over the dilapidated condition of Parshuram Chowk

Sonipat News: परशुराम चौक की जर्जर हालत पर जताया रोष

Sun, 22 Mar 2026 07:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Anger expressed over the dilapidated condition of Parshuram Chowk
ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने गोहाना के भगवान परशुराम चौक की जर्जर हालत पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जैसे पूजनीय देवता से जुड़े स्थान की इस तरह अनदेखी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
वीरेश ने कहा कि चौक की हालत काफी खराब है। प्रशासन की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही। उन्होंने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। उनका कहना है कि जब इस जिले का प्रतिनिधित्व खुद मंत्री करते हैं तो ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

शांडिल्य ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपायुक्त और एसडीएम को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चौक के रखरखाव की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को दी जाए और इसके लिए जिला प्रशासन एक कमेटी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. अरविंद शर्मा पूरे हरियाणा में ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेताओं में माने जाते हैं। ऐसे में उनके जिले में भगवान परशुराम चौक की यह हालत होना ठीक नहीं है।
वीरेश ने चेतावनी दी कि अगर जल्द चौक की मरम्मत और सुधार का काम शुरू नहीं हुआ तो वह डीसी कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed