फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ALM dies due to electrocution on transformer

ट्रांसफार्मर पर करंट लगने से एएलएम की मौत

Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ALM dies due to electrocution on transformer
गांव दहिसरा में शिकायत पर बिजली आपूर्ति सुचारु करने गए एएलएम की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने निगम कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनके बयान पर बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने भी दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव दहिसरा निवासी बाबूराम ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सचिन गांव सेरसा पावर हाउस पर डीसी रेट पर एएलएम के पद पर कार्यरत था। वह सोमवार को घर से ड्यूटी के लिए गया था। इस बीच उसके पास फोन आया कि दहिसरा गांव में ट्रांसफार्मर का तार टूट गया है। उसके बेटे ने उसे बताया कि लाइन खराब होने की शिकायत आई है। पावर हाउस से बिजली आपूर्ति बंद कराकर वह फॉल्ट ठीक करने जा रहा है। बाद में उन्हें पता लगा कि ट्रांसफार्मर पर काम करते हुए करंट लगने से सचिन झुलस गया है। वह मौके पर पहुंचा। वह बेटे को दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बाबूराम के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन

वर्जन
गांव दहिसरा में बिजली खराब होने की शिकायत पर गए एएलएम की करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता के बयान पर बिजलीकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed