Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of Irregularities in Registry Process at Tehsil; Inquiry Ordered

Sonipat News: तहसील में रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप, जांच के आदेश

Sat, 02 May 2026 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 May 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Irregularities in Registry Process at Tehsil; Inquiry Ordered
गन्नौर। तहसील में रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनियमितताओं और अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्री किए जाने की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता सहदेव शर्मा ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में नियमों को ताक पर रख कर अवैध कॉलोनियों की भी रजिस्ट्री की जा रही है जिससे सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

गन्नौर एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिकायतकर्ता सहदेव शर्मा ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय से कुछ शिकायतें जांच के लिए आई हैं। इन शिकायतों में यदि रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनियमितताओं से संबंधित कोई जांच होगी तो वह निश्चित तौर पर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
- प्रवेश कादियान, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed