{"_id":"65d79632da43ae5e0108ca04","slug":"all-congress-leaders-are-united-anil-saini-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114228-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं : अनिल सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं : अनिल सैनी
Fri, 23 Feb 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अनिल सैनी कहा कि किसान, मजदूर और पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कांग्रेस की ओर से तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश में तीन लोकसभा सीट पर ओबीसी नेताओं को चुनाव लड़ाने की मंजूरी दी है।
अनिल सैनी वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं। सभी अपने-अपने तरीके से पार्टी संगठन को मजबूत कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ निगम पार्षद रेनू सैनी, प्रमोद सिंह, मेहर सिंह दहिया, मा. मोहर सिंह, प्रवीन सैनी, सुशील व रविंद्र गहलावत भी मौजूद रहे।