फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Akshaya Navami today

Sonipat News: अक्षय नवमी आज... रवि योग में भगवान विष्णु की पूजा रहेगी विशेष फलदायी

Sun, 10 Nov 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Navami today
सोनीपत। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर 10 नवंबर अक्षय नवमी मनाई जाएगी। इस वर्ष अक्षय नवमी के दिन रवि योग का निर्माण होने के साथ पूरा दिन पंचक भी रहेगा। अक्षय नवमी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु व आंवले के पेड़ की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आचार्य मनमोहन मिश्रा ने बताया कि सतयुग का प्रारंभ भी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ही हुआ था। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजन करने से इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु व आंवले के पेड़ की पूजा कर ब्राह्मणों, जरूरतमंदों व कन्याओं को भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदें टपकती हैं, जो सेहत के लिए उत्तम मानी जाती हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ पाप व कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन

यह रहेगा शुभ मुहूर्त
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 09 नवंबर शनिवार रात 10:45 बजे प्रारंभ होकर 10 नवंबर रविवार को रात 9:01 बजे संपन्न होगी। उदयातिथि के आधार पर अक्षय नवमी का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। अक्षय नवमी पर पूजा के लिए सुबह 06:40 से दोपहर 12:27 बजे तक शुभ समय रहेगा। साथ ही ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:55 से 05:47 और अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा पूजा का नियम
अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ के नीचे भगवान विष्णु की पूजा कर प्रभु को आंवले का भोग लगाएं। आंवले के पेड़ की जड़ में जल व कच्चा दूध अर्पित करें। इसके बाद पेड़ पर अक्षत, चंदन, फूल व फल अर्पित करें। मोली का धागा श्रद्धानुसार आठ या 108 बार तक आंवले के पेड़ पर लपेटकर अपनी मनोकामना बताएं। पूजन संपन्न होने पर ब्राह्मण, जरूरतमंदों या कन्याओं को भोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed