फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused remanded to three-day custody in shooting case.

Sonipat News: गोली चलान के मामले में तीन दिन के रिमांड पर दो आरोपी

Thu, 17 Sep 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused remanded to three-day custody in shooting case.
सोनीपत। दिपालपुर निवासी युवक पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार चिटाना निवासी निकेश उर्फ केसी और दिपालपुर निवासी रिगल को बहालगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से वारदात में शामिल उनके अन्य साथियों और घटना में इस्तेमाल हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मामला हरिद्वार से डाक कांवड़ पहले लेकर गांव लौटने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। दिपालपुर निवासी हर्ष ने शिकायत में बताया था कि करीब एक माह पहले वह परिवार और साथियों के साथ डाक कांवड़ लेने गया था। उसका पक्ष दूसरे पक्ष से पहले गांव लौट आया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की गईं।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार बाद में हर्ष को बातचीत के लिए बहालगढ़ बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उस पर हमला कर गोली चलाने का आरोप है। हर्ष ने गोली से बच जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में निकेश उर्फ केसी व दिपालपुर के रिगल को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया। दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। उनके साथियों का पता लगाया जा रहा है।
संजय, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed