फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   advocates suspended work

Sonipat News: साथी पर कार्रवाई से खफा अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पेंड

Thu, 23 Feb 2023 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
advocates suspended work

विज्ञापन
सोनीपत/खरखौदा/गन्नौर। बार एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार को जिलेभर के अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड रखा। खरखौदा के एक अधिवक्ता पर गत वर्ष एक महिला की ओर से शिकायत देने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बार एसोसिएशन का कहना है कि यह मामला झूठा है। दीवानी मुकदमा दोनों पक्षों के बीच में चला हुआ है।
इस मामले में पुलिस बुधवार को खरखौदा के अधिवक्ता को गिरफ्तार करने पहुंची तो खरखौदा एसोसिएशन ने पुलिस कार्रवाई का विरोध कर वर्क सस्पेंड कर दिया था। वीरवार को सोनीपत, गोहाना व गन्नौर के अधिवक्ता ने भी खरखौदा बार एसोसिएशन का साथ देते हुए वर्क सस्पेंड रखा।
विज्ञापन

खरखौदा बार के प्रधान सुरेश दहिया का आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच किए ही अधिवक्ता व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि वह पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर अपना पक्ष रख चुके हैं। अगर सोमवार तक मामले का समाधान नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं से वर्क सस्पेंड करने की मांग की जाएगी। वहीं गन्नौर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अध्यक्ष गौरव त्यागी की अध्यक्षता में बैठक की। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वर्क सस्पेंड के दौरान सोनीपत बार एसोसिएशन के प्रधान राजीव दहिया, सचिव वीरेंद्र दूहन, अधिवक्ता बालकिशन शर्मा, गन्नौर में अधिवक्ता ओपी त्यागी, नीरज त्यागी, रविंद्र रोहिल्ला, बसंत लाल, रोहित त्यागी, रामफूल त्यागी, युद्धवीर रापड़िया व रविंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed