फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused woman arrested for selling flat fraudulently

फ्लैट को धोखाधड़ी से बेचने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Accused woman arrested for selling flat fraudulently
धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला। संवाद - फोटो : Sonipat
कुंडली क्षेत्र में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर कंपनी के फ्लैट को धोखाधड़ी से कई बार बेचने के मामले में नामजद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली ज्योत्स्ना है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में महिला की बहन व बहनोई को पहले काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

मैक्स हाईट्स ड्रीम होम में फ्लैट लेने वाले लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिए फ्लैट में धोखाधड़ी कर एक प्लॉट कई लोगों को बेचा गया है। लोगों ने साथ करोड़ों की ठगी की गई है। लोगों ने कुंडली थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। इस पर 18 जनवरी को मामले में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर्स के एआर अरुण राठी ने अपनी कर्मी रश्मि पर आरोप लगाया था कि उसने अपने पति शैलेश, रिश्तेदार ज्योत्स्ना सिंह, दीपक, वैभव फूड्स, मनोज इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर गड़बड़ी की है। उन्होंने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। योजना के तहत 818 फ्लैट बनाए थे, जिनमें से 98 की गड़बड़ी सामने आ गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर की रश्मि व उसके पति शैलेश को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ने आठ दिन के रिमांड के दौरान 10 करोड़ की ठगी करने की बात कुबूल की थी। पुलिस उनसे दो गाड़ी बरामद कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी ज्योत्स्ना को एएसआई दिनेश की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब उसे पकड़ लिया गया है।

वर्जन
धोखाधड़ी से फ्लैट आगे कई बार बेचने के मामले में आरोपी एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed