फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of identifying property dealer on video call arrested

Sonipat News: वीडियो कॉल पर प्रॉपर्टी डीलर की पहचान करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of identifying property dealer on video call arrested
सोनीपत। गांव भठगांव में गढ़ी हकीकत निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुकेश की हत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बिधलान निवासी संदीप है। आरोप है कि उसने वीडियो कॉल पर प्रॉपर्टी डीलर की पहचान की थी। पुलिस ने आरोपी दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी हकीकत निवासी कुलदीप ने 9 सितंबर को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उनके भाई मुकेश प्रॉपर्टी डीलर थे। वह भठगांव में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के पास गए थे। वहां पर उनके भाई की दो गाडिय़ों में आए हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप 50 लाख रुपये के लेनदेन में लगाया गया था। गोली मारने से पहले वीडियो कॉल कर मुकेश की पहचान कराई गई थी। बाद में घायल मुकेश ने वीडियो बनाकर गोली मरवाने वाले के नाम बताए थे। अब पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने ही वीडियो कॉल पर मुकेश की पहचान कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed