फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of extorting Rs 15 lakh from a young man in the name of sending him to America arrested

Sonipat News: युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख ऐंठने का आरोपी काबू

Sat, 30 Dec 2023 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Accused of extorting Rs 15 lakh from a young man in the name of sending him to America arrested
गोहाना। गांव मुंडलाना के युवक को विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी छोटू राम कॉलोनी निवासी रोहित है। आरोपियों ने अमेरिका भेजने का सौदा कर पीड़ित को कंबोडिया ले जाकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


गांव मुंडलाना की मोनिका ने 14 दिसंबर को पुलिस को बताया था कि उनके पति मुकेश को अमेरिका भेने के नाम पर करनाल के कुंजपुरा निवासी रविंद्र, पंकज मान, ईस्ट मुंबई की आयशा मोहम्मद, अरशद करीम और सोनीपत की छोटूराम कॉलोनी के रोहित ने ठगी की है। मोनिका के अनुसार रोहित उनके घर आया था और बोला था कि उनके पति को अमेरिका भिजवा दूंगा, जिसके लिए 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। पासपोर्ट बनवाने के लिए एडवांस में चार लाख रुपये दिए गए। उसके बाद मुकेश को दिल्ली बुलाया गया और वहां तीन लाख रुपये और देने के बाद दुबई भेज दिया गया था। बाद में आरोपियों ने उनके पति को कंबोडिया छोड़ दिया था। वहां कई दिन रहने के बाद पंकज मान उन्हें वहीं छोड़कर आ गया था। संपर्क करने पर अमेरिका भिजवाने के लिए नकली वीजा और नकली टिकट दे दी थी। बाद में परिवार से और रुपये लिए गए और मुकेश को मुंबई भेज दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब मामले में रोहित को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed