फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of beheading ex-mother-in-law arrested in Sonipat

Sonipat: पूर्व सास का सिर काटने का आरोपी गिरफ्तार, पूर्व पत्नी के प्रेमी को थैले में डालकर दे आया था

Sun, 22 Dec 2024 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 12:35 PM IST
सार

सेक्टर-27 थाना के अंतर्गत 13 दिसंबर सुबह ऑटो मार्केट की खाली जगह पर महिला का सिर कटा शव मिला था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर करीब 50 वर्षीय महिला का धड़ पड़ा मिला था।

विज्ञापन
Accused of beheading ex-mother-in-law arrested in Sonipat
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में पूर्व सास का सिर काटकर निर्मम हत्या करने की वारदात में सेक्टर-27 थाना पुलिस ने आरोपी को विकास नगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नानूराम ने अपनी पूर्व सास चव्वनी देवी का सिर काटकर पूर्व पत्नी के प्रेमी को थैले में डालकर दे दिया था। सेक्टर-27 थाना के अंतर्गत 13 दिसंबर को सुबह ऑटो मार्केट की खाली जगह पर महिला का सिर कटा शव मिला था।

विज्ञापन


सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि आरोपी नानूराम ने पुलिस को दिए बयान में खुलासा किया कि उसने ही चव्वनी देवी को सोनीपत के ऑटो मार्केट में बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। आरोप है कि नानूराम की अपनी पूर्व सास चव्वनी देवी के साथ पूर्व पत्नी को लेकर कहासुनी चल रही थी। आरोपी के बिहार सहित दिल्ली में भी ठिकाने थे। 
विज्ञापन




थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि जिस धारदार हथियार से महिला की गर्दन काटी गई, उसे अभी बरामद किया जाना है। आरोपी नानूराम को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

सेक्टर-27 थाना के अंतर्गत 13 दिसंबर सुबह ऑटो मार्केट की खाली जगह पर महिला का सिर कटा शव मिला था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर करीब 50 वर्षीय महिला का धड़ पड़ा मिला था। महिला ने साड़ी पहनी हुई थी। पुलिस ने आसपास का क्षेत्र खंगाला, लेकिन सर नहीं मिला थी। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। महिला का सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए थे। 



पुलिस क्षेत्र में पूछताछ करते हुए एक व्यक्ति तक पहुंची तो उसने शव को अपनी पत्नी चव्वनी देवी का बताया था। मूलरूप से बिहार के जिला पूर्णिया निवासी जयनारायण ने बताया था कि उनकी पत्नी की हत्या बेटी के पहले पति नानूराम ने की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं पुलिस जांच कर रही थी कि 14 दिसंबर को चव्वनी देवी की बेटी के पति सुधीर को अपने कमरे में कपड़ों के नीचे सास की गर्दन मिली थी। उसने बताया था कि नानूराम उससे मिला था। उसने कहा था कि उसकी पहली पत्नी के कपड़े उसके घर रखे हैं। वह कपड़े उसके कमरे के पास दे गया था। 13 दिसंबर शुक्रवार को उसने कपड़े नहीं देखे थे। 14 दिसंबर शनिवार को देर शाम थैला देखा तो कपड़ों के नीचे सास की गर्दन थी। वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed