{"_id":"6679ad9beb8b54e3d904caf0","slug":"accusation-of-dictatorship-on-officials-roadways-workers-will-be-on-hunger-strike-for-six-hours-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1004-120163-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप- कल छह घंटे भूख हड़ताल पर रहेंगे रोडवेज कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप- कल छह घंटे भूख हड़ताल पर रहेंगे रोडवेज कर्मी
Mon, 24 Jun 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में बैठक के बाद रोष जताते रोडवेज कर्मी। संवाद
गोहाना। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रेवाल के आह्वान पर गोहाना बस अड्डा में साझा मोर्चा ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता कर्मचारी नेता संजीव स्वामी व संचालन प्रवीण मलिक ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि रोडवेज कर्मी बुधवार को अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ छह घंटे भूख हड़ताल करेंगे। साथ ही कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी करेंगे।
संजीव स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अफसरशाही का राज है। उच्चाधिकारी सरकार व यूनियन के बीच हुई वार्ता में मानी गई मांगों को पूरा नहीं कर रहे हैं। वर्ष 2018 में कर्मचारियों के विरोध के बावजूद किलोमीटर योजना की बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल की गईं। वर्ष 2023 में ऑनलाइन के बहाने कर्मचारियों के इधर-उधर तबादले कर दिए गए। सरकार जनता को रोडवेज के माध्यम से फ्री सुविधा तो दे रही हैं, लेकिन रोडवेज के खाते में पैसे नहीं दे रही है। सरकार की ओर से रोडवेज बसों में 42 श्रेणियों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा की गई है, लेकिन पैसे जमा नहीं कराए जा रहे हैं।
इस दौरान दिलबाग मलिक, अशोक खोखर, संदीप लठवाल, हरपाल, सुनील, हरीश, रामपाल, सतीश, संजय व भूप सिंह हुड्डा मौजूद रहे।