फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Abhay Chautala stated: "Bids worth crores of rupees are being placed to buy off MLAs in the Rajya Sabha elections."

Sonipat News: अभय चौटाला बोले-राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए करोड़ों रुपये की लगाई जा रही बोली

Mon, 16 Mar 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala stated: "Bids worth crores of rupees are being placed to buy off MLAs in the Rajya Sabha elections."
सोनीपत। राज्यसभा चुनाव को लेकर इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व विधायक अभय चौटाला ने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए करोड़ों रुपये की बोली लगाई जा रही है। कांग्रेस को अपने विधायकों पर ही यकीन नहीं है। इसका नतीजा जल्द सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में बढ़ते अपराध पर कहा कि अब जेल में बैठे लोग प्रशासन चला रहे हैं और सरकार में बैठे लोग उनके आदेशों की पालना कर रहे हैं। अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डमी बताते हुए कहा कि उन्हें इंग्लिश तक पढ़नी नहीं आती है।
विज्ञापन


गैस की किल्लत उन्होंने कहा कि सरकार लगातार झूठ बोल रही है। गैस की कमी से होटल और ढाबे तक बंद होने की नौबत आ गई है और सरकार गैस एजेंसी संचालकों के साथ मिलीभगत कर कमीशनखोरी के जरिए जनता को लूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपर बादशाह के विवादित गाने पर चौटाला ने कहा कि अगर बादशाह खुद को हरियाणा का मानते हैं तो उन्हें अपने विवादित गाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed