फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AAP supremo is doing double politics on the issue of SYL, division in Congress continues: Balraj Kundu

आप सुप्रीमो एसवाईएल के पानी पर कर रहे दोगली राजनीति, कांग्रेस में फूट जारी : बलराज कुंडू

Sun, 05 Nov 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
AAP supremo is doing double politics on the issue of SYL, division in Congress continues: Balraj Kundu
सोनीपत के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते महम से विधायक बलराज कुंडू। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि वह काफी समय से एसवाईएल के पानी का मुद्दा उठा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एसवाईएल के पानी को लेकर दोगली राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश की जनता 40 वर्षों से एसवाईएल का पानी मांग रही है, लेकिन सत्ता में रही सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर सकी। पंजाब व दिल्ली में आप की सरकार होते हुए भी हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं मिल रहा।
रोहतक के महम से विधायक बलराज कुंडू शनिवार को सोनीपत के लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा व जजपा के शासन से तंग आ चुकी है। आज हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार में नंबर-1 बन चुका है। प्रदेश की जनता अब नया विकल्प ढूंढ रही है। उन्होंने जनसेवा करने वाले लोगों को जोड़कर हरियाणा जनसेवक पार्टी का गठन किया है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

19 नवंबर को जींद के एकलव्य स्टेडियम में जनसेवा संकल्प रैली की जाएगी। अगले दिन से नई पार्टी को लेकर लोगों के बीच में सुगबुगाहट शुरू हो जाएगी। चुनाव में हरियाणा जनसेवक पार्टी का भाजपा, कांग्रेस व जजपा से गठबंधन नहीं करेगी। विधायक बलराज कुंडू ने गृह मंत्री अनिल विज व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर तंज कसते हुए कहा दोनों नेताओं का खेल एक ही है। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सत्ता पाने को हर किसी को उप मुख्यमंत्री बनाने का दावा कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस नेता अपने बच्चों को मुख्यमंत्री बनाने के जुगाड़ में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान युवा प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता रजनीश ने कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने दीपक दहिया को युवा जिलाध्यक्ष व अमित मान को बरोदा से युवा हलका अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान हवासिंह आंतिल, महेंद्र सिंह कटारिया, सुमित, प्रीतम, जगदीप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed