{"_id":"679547aa8922e6a1e40a69ec","slug":"a-woman-returning-home-with-her-family-carrying-luggage-was-hit-by-a-bike-and-died-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131345-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: परिवार के साथ सामान लेकर घर लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: परिवार के साथ सामान लेकर घर लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Sun, 26 Jan 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रिढ़ाऊ में खरखौदा से परिवार सदस्यों के साथ सामान लेकर पैदल लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बिहार के दरभंगा जिला के गांव करसौर निवासी मुन्ना ने बताया कि वह श्रमिक है और परिवार के साथ गांव रिढ़ाऊ में रहते हैं। मुन्ना का कहना है कि वह सामान लेने के लिए खरखौदा गए थे, जहां से वापस घर की तरफ पैदल लौट रहे थे। साथ में पत्नी लीला व बच्चे भी थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक आई और पत्नी लीला को टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। वह अपनी पत्नी को घायलावस्था में इलाज के लिए बीपीएस मेडिकल काॅलेज अस्पताल खानपुर कलां पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फरमाणा चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।