{"_id":"659d8bfb6ce638477b03280a","slug":"a-vehicle-carrying-200-boxes-of-liquor-was-caught-the-driver-escaped-sonipat-news-c-197-1-snp1001-12164-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 200 पेटी शराब से भरी गाड़ी पकड़ी, चालक भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 200 पेटी शराब से भरी गाड़ी पकड़ी, चालक भाग निकला
Tue, 09 Jan 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
राई। मुरथल थाना पुलिस ने 200 पेटी शराब से भरी गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस के पीछा करने पर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मुरथल थाना पुलिस ने आबकारी विभाग को शराब सौंप दी है। एचसी जोगिंद्र ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह टीम के साथ जीटी रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पानीपत की तरफ से गाड़ी में शराब अवैध रूप लाई जा रही है। टीम ने पीछा किया तो चालक नांगल खुर्द के पास गाड़ी छोड़कर भाग गया। जांच में अलग-अलग मार्का की 200 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन