फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A record 131 new Corona positives including INLD District President and son

इनेलो जिलाध्यक्ष व बेटे समेत रिकॉर्ड 131 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 01 Sep 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
A record 131 new Corona positives including INLD District President and son
सोनीपत। जिले में एक बार फिर कोरोना अपना कहना बरपाने लगा है। सोमवार को रिकॉर्ड 131 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनेलो जिला अध्यक्ष व उसके बेटे के अलावा गोहाना सिटी थाने के छह पुलिसकर्मी व जगदम्बा कटलेरी कंपनी में सात कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 26 अगस्त को 122 व 10 जुलाई को जिले में 111 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4531 तक पहुंच गई है। सोमवार को 63 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई। इस तरह 3708 मरीज ठीक हो चुके हैं और 782 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि गोहाना सिटी थाने में छह पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं कैलाश कालोनी में चार, विशाल नगर में दो, रजनी नगर में एक, सेक्टर-15 में चार, उत्तम नगर गोहाना में दो, विष्णु नगर गोहाना में पांच, राम गली गोहाना में एक, गौतम नगर गोहाना में एक, आर्य नगर गोहाना में एक, गन्नौर के शास्त्री नगर में चार व गन्नौर रोड पर एक, न्यू जीवन नगर में तीन, एडीसी कार्यालय में एक, अशोक नगर में दो, ओल्ड डीसी रोड पर दो, पटेल नगर में दो, पटेल बस्ती गोहाना में एक, प्रगति नगर में एक, आर्य नगर में दो, न्यू रेलवे रोड में एक, ओमैक्स सिटी में एक, ज्ञान नगर में एक, मयूर विहार में दो, काठ मंडी में चार, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक, आदर्श नगर गोहाना में एक, लक्ष्मी नगर गोहाना में चार, बीएसटी रोड गन्नौर में एक, पुलिस लाइन में दो, हेम नगर में दो, हलवाई हट्टा में एक, वार्ड-3 की गली नंबर-12 में एक, सेक्टर-12 में दो, प्रेम कालोनी में एक, एसडीएम कार्यालय सोनीपत में एक, सिक्का कालोनी में दो, चावला कालोनी में दो, शास्त्री नगर सोनीपत में एक, देव नगर में एक व चिंतपूर्णी कालोनी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में जगदंबा कटलेरी कंपनी कुंडली में सात, सीआरपीएफ कैंप खेवड़ा में चार, बनवासा में एक, कथूरा में दो, गढ़ी उजालेखां में एक, नांगल में दो, खरखौदा के वार्ड नंबर-9 में एक व वार्ड नंबर-7 में एक, कबीरपुर में पांच, कुंडली में एक, बढमलिक में एक, राई में एक, लिवान में एक, आरके कालोनी मुरथल में एक, मुरथल में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर-11 में दो, गोपालपुर में एक, बड़ी में दो, नाथूपुर में दो, पट्टी ब्रह्मणान में तीन, राजलू गढ़ी में तीन, रामनगर में दो, धतूरी में एक, बीसवां मील में दो, रसोई में एक व जाजल गांव में एक के साथ अन्य क्षेत्र में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed