{"_id":"68053d9c5fa1c35b8e0208e7","slug":"a-passengers-bag-full-of-belongings-was-stolen-while-travelling-in-a-train-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135489-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का सामान से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का सामान से भरा बैग चोरी
Mon, 21 Apr 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री का सामान से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित बिहार के जिला सारण के छपरा से पंजाब के फगवाड़ा जा रहा थे। सोनीपत स्टेशन पर पहुंचने पर बैग चोरी का पता लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पंजाब के जालंधर में जीआरपी को दी, जहां से अब जांच सोनीपत जीआरपी को भेजी गई है।
उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ के नीलमथा विजय नगर निवासी प्रणव कुमार सिंह ने जीआरपी को बताया कि वह आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। वह छपरा से फगवाड़ा जा रहे थे। 8 मार्च को यात्रा शुरू की थी। उन्होंने अपना बैग हाथरस स्टेशन तक देखा था। उसके बाद उनकी आंख लग गई। तड़के साढ़े चार बजे उठे तो सोनीपत स्टेशन के पास थे। उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब था। उन्होंने टिकट परीक्षक को सूचना दी तो उन्होंने कहा कि जहां ट्रेन से उतरें वहां पर शिकायत दे देना। उन्होंने बताया कि बैग में लैपटॉप, टैब, 10 हजार रुपये व अन्य सामान था। उन्होंने मामले से जीआरपी जालंधर को अवगत कराया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच जीआरपी सोनीपत को भेज दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।