फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   निर्माणाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

निर्माणाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Sun, 10 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
निर्माणाधीन इमारत की 11वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव राठधना के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा काम करते हुए एक मजदूर का पैर फिसलकर गिरने से हुआ। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा मजदूर भी गिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है।
मध्यप्रदेश के पीपर खेरियां का रहने वाला मुन्ना (40) व झारखवा का रहने वाला कर्म सिंह (45) अपने साथियों के साथ राठधना के पास सी कैंट बिल्डर कंपनी में मजदूर का काम करते थे। दोनों शुक्रवार देर शाम 11वीं मंजिल पर काम कर रहे थे। अन्य मजदूर भी अपने काम में लगे थे। बताया गया है कि इसी दौरान अचानक मुन्ना का पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिर गया। पास ही काम कर रहा कर्म सिंह ने जब उसे गिरते देखा तो उसने बचाने का प्रयास किया। जिससे वह भी नियंत्रण खो बैठा और वह भी नीचे गिर गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। अन्य मजदूरों ने मामले की जानकारी ठेकेदार को दी। जिस पर सदर थाना पुलिस को अवगत कराया गया। सदर थाना पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने नहीं दी कोई शिकायत
सामान्य अस्पताल में पहुंचे मजदूरों के परिजनों ने इसे हादसा बताया। उन्होंने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। उन्होंने सिर्फ यही कहा कि हादसा होने के चलते दोनों की जान गई है। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मजदूरों की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। उनके साथियों ने बताया कि एक मजदूर अचानक पैर फिसलकर गिरने लगा तो दूसरे ने बचाने का प्रयास किया। जिससे वह भी गिर गया और दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed