सोनीपत: दिल्ली में गांव नाहरी के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, परिजनों में आक्रोश, बोले- एनकाउंटर हो, तभी लेंगे शव
परिजनों ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी या उनका एनकाउंटर नहीं होगा तब तक शव नहीं लिया जाएगा। मृतक के भाई विनोद ने हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के गांव बांकनेर में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की हत्या के बाद सोनीपत जिले के गांव नाहरी में मातम पसर गया, वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी है। परिजनों ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी या उनका एनकाउंटर नहीं होगा तब तक शव नहीं लिया जाएगा। मृतक के भाई विनोद ने हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।
पोस्टमॉर्टम के बाद भी नहीं लिया शव
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से परिजनों ने इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने वारदात स्थल या नरेला थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने की तैयारी की थी। इसकी जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नरेला थाने पहुंचे। नार्दन रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त वीके सिंह ने परिजनों से बातचीत की।हरियाणा पुलिस भी जांच में कर रही सहयोग
संयुक्त पुलिस आयुक्त वीके सिंह के बताया कि मामले की जांच में हरियाणा पुलिस भी सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोनीपत पुलिस आयुक्त ममता सिंह से भी बातचीत की गई है। दोनों राज्यों की पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए सुराग जुटा रही है।दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
प्रमोद की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो बेटे हैं और पत्नी पहले से बीमार हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार प्रमोद मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के थे। गांव में उनकी किसी से रंजिश की जानकारी ग्रामीणों को नहीं थी।जरूरतमंद बच्चों की करते थे मदद
ग्रामीणों के अनुसार प्रमोद सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। वह गांव के स्कूल में जरूरतमंद बच्चों की ड्रेस और किताबों का खर्च उठाते थे। उन्होंने गांव में वाटर कूलर लगवाने समेत कई सामाजिक कार्य भी किए थे।सोशल मीडिया पर भाऊ-फरीदपुरिया गैंग के नाम से पोस्ट वायरल
हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई है। इसमें गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में रंगदारी के लिए कॉल करने और रुपये नहीं देने पर हत्या की बात कही गई है। लाइसेंसी हथियार के भरोसे नहीं रहने और धमकी को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करती हैं। पुलिस की जांच में पोस्ट की वास्तविकता और हत्या से इसके संबंध की स्थिति स्पष्ट होगी।