फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नहीं थम रही नकल, 36 नकलची छात्र पकड़े गए

हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नहीं थम रही नकल, 36 नकलची छात्र पकड़े गए

Sat, 09 Mar 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नहीं थम रही नकल, 36 नकलची छात्र पकड़े गए
दीवारों पर चढ़कर खिड़कियों से अंदर पहुंचाई जा रही नकल, पुलिस लाचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गोहाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने में प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं। परीक्षा के दूसरे दिन भी अधिकतर केंद्रों पर नकल चली। किसी ने दीवार से कूदकर केंद्र में नकल पकड़ाई तो किसी ने दीवार पर चढ़कर खिड़की से अंदर पर्चियां पहुंचा दीं। इन नकल कराने वालों के सामने पुलिस पूरी तरह से लाचार दिख रही है। वहीं फ्लाइंग टीमों ने जिले में 36 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा और उनकी यूएमसी बना दी गई।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार से परीक्षा शुरू हुई थी और दूसरे दिन 10वीं के परीक्षार्थियों का अंग्रेजी का पेपर था। परीक्षा कराने के लिए जिले में 103 केंद्र बनाए गए हैं और उनपर सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से रखी गई है। 10वीं के परीक्षार्थियों का पहला पेपर होने के कारण परीक्षार्थी काफी समय पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे और वह सबसे पहले अपनी सीट ढूंढने में जुट गए। इसके बाद जब पेपर शुरू हुआ तो अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर लोग अपनों को किसी तरह नकल कराने की जुगत में लग गए। युवाओं ने केंद्रों की दीवार पर चढ़कर अंदर परीक्षार्थियों को नकल थमा दी तो किसी ने खिड़की से पर्चियां अंदर पहुंचा दीं। खरखौदा व गोहाना में हालात ज्यादा खराब दिखाई दिए, जहां स्कूलों की दीवारों पर युवकों का जमावड़ा लगा रहा और वहां जमकर नकल कराई गई। इस तरह जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर खुलकर नकल चली तो शहरों में बने केंद्रों पर भी अधिकारी व पुलिस नकल रोकने में नाकाम साबित हो रहे है।
विज्ञापन

--
जिलेभर में 61 नकलची पकड़े जा चुके
परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कई प्रशासनिक, शिक्षा विभाग व पुलिस की फ्लाइंग टीमें बनाई गई थीं और यह टीमें दिनभर केंद्रों पर छापेमारी करती रहीं। जिस तरह बाहर से अंदर नकल करने के लिए पर्चियां दी जा रही थीं, उस कारण ही टीमों ने जिले में 36 छात्रों को नकल करते हुए दबोच लिया और उनकी यूएमसी बना दी गई। डीईओ की फ्लाइंग ने तीन, चेयरमैन स्पेशल ने चार, सेक्रेटरी स्पेशल ने 4, एसडीएम गन्नौर फ्लाइंग ने तीन, एसडीएम सोनीपत फ्लाइंग ने तीन, एसडीएम खरखौदा फ्लाइंग ने 9, प्रश्र पत्र फ्लाइंग ने 10 को नकल करते हुए पकड़ा। इन सभी की यूएमसी बना दी गई है। 25 नकलची कल पकड़े गए थे। इस तरह दो दिन में 61 नकलची पकड़े जा चुके हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस पूरी तरह से दिख रही लाचार
प्रशासन ने परीक्षा के कारण केंद्रों के बाहर पुलिस को लगाकर सख्ती की हुई है। इसके बावजूद अधिकतर केंद्रों के बाहर रोजाना भीड़ जमा रहती है और वहां पुलिस भी खड़ी रहती है। वहां तैनात पुलिस कर्मी पूरी तरह से युवकों के आगे लाचार दिख रहे हैं जो उनको हटने तक के लिए नहीं कहते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह नकल कैसे रोक सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस तरह की अव्यवस्था के लिए पुलिस को जिम्मेदार मान रहे हैं।

--
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर टीमों ने लगातार छापेमारी की और जिले में 36 को नकल करते हुए पकड़ा है, जिनकी यूएमसी बना दी गई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा होती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को अधिकारियों ने सख्ती करने के आदेश दिए हैं, जिसका असर भी दिख रहा है। जिले सिंह, डीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed