फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पार्कर मॉल का सुरक्षा कर्मी चोरी मामले में पूछताछ के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा, मौत

पार्कर मॉल का सुरक्षा कर्मी चोरी मामले में पूछताछ के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा, मौत

Fri, 01 Sep 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
पार्कर मॉल का सुरक्षा कर्मी चोरी मामले में पूछताछ के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा, मौत
पार्कर मॉल का सुरक्षा कर्मी चोरी मामले में पूछताछ के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत/कुंडली। पार्कर मॉल के सिनेमाघर में हुई चोरी के मामले में पूछताछ के बीच एक सुरक्षा कर्मी संदिग्ध अवस्था में तीसरी मंजिल से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुरक्षा कर्मी के परिजनों ने मामले में मॉल अधिकारियों व पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में सुरक्षाकर्मी के चाचा के बयान पर मॉल के सिनेमाघर प्रबंधक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही डीएसपी ने मामले की जांच के बाद ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

गांव रसोई के पास स्थित पार्कर मॉल के सिनेमा घर में अकाउंट रूम से चोर 42 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए थे। मॉल के प्रबंधक टीडीआई किंग्सबरी निवासी प्रशांत की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस इस मामले की तहकीकात में लगी थी कि वीरवार तीसरे पहर मॉल में नियुक्त सुरक्षा कर्मी गांव मोहाना निवासी कपिल उर्फ सुरजीत की तीसरी मंजिल से गिरने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय उससे चोरी के बारे में पूछताछ की जा रही है। कपिल से पुलिस भी इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। मामले की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने उसकी मौत पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने मौत के लिए अधिकारियों व पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि बाद में पुलिस ने कपिल के परिजन राजकुमार के बयान पर सिनेमाघर के प्रबंधक प्रशांत के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। डीएसपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि मुक्ता सिनेमा घर के अकाउंट रूम से चोरी के मामले में जांच के दौरान सुरक्षाकर्मी की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। परिजनों के बयान पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की पूरी जांच की जाएगी। कोई अन्य भी दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed