{"_id":"5c34f88abdec2256de78ff0b","slug":"81546975370-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई के कोच पीयूष दूबे को मिली इंडियन साई हॉकी टीम के प्रशिक्षक की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई के कोच पीयूष दूबे को मिली इंडियन साई हॉकी टीम के प्रशिक्षक की जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साई के कोच पीयूष दूबे को मिली इंडियन साई हॉकी टीम के प्रशिक्षक की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्र केंद्र (साई), बहालगढ़ के प्रशिक्षक पीयूष दूबे को इंडियन साई हॉकी टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। टीम नौवीं इंडियन सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में किया जा रहा है। इसके लिए साई की टीम का भी चयन कर लिया गया है। जिसमें साई इंडिया की टीम में सात खिलाड़ी हरियाणा से हैं। प्रतियोगिता में देश भर से 41 टीम भाग लेंगी।
चेन्नई में होने जा रही प्रतियोगिता में 8 पूल बनाए गए हैं। इंडियन साई के पूल में गोवा, इंडियन पुलिस, कुर्ग, मध्य भारत तथा सेल उड़ीसा को रखा गया है। इंडियन साई का पहला मुकाबला गोवा के साथ 9 जनवरी को होगा। टीम में कुराड़ गांव का अक्षय आंतिल भी शामिल है। टीम के कप्तान मोहित व उप कप्तान अक्षय आंतिल होंगे। पीयूष दूबे को साई इंडिया का कोच बनाए जाने पर बहालगढ़ केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक संजय सारस्वत, उप निदेशक ऋतू पथिक, एसटीसी इंचार्ज वजीर सिंह फोगाट ने बधाई दी है।