फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नेशनल में गोल्ड मेडलिस्ट सुमन का केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किया सम्मान

नेशनल में गोल्ड मेडलिस्ट सुमन का केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किया सम्मान

Mon, 26 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नेशनल में गोल्ड मेडलिस्ट सुमन का केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किया सम्मान
नेशनल में गोल्ड मेडलिस्ट सुमन का केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किया सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेशनल की गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी सुमन अहलावत का शनिवार को दिल्ली में सम्मान किया गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सुमन को पगड़ी पहनाने के साथ ही स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सोनीपत के देवनगर की रहने वाली सुमन अहलावत ने स्टेट से लेकर नेशनल तक कई पदक जीते हैं। सुमन ने फरवरी 2018 में दिल्ली में नेशनल लेवल की चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में गोल्ड, 100 मीटर में सिल्वर व 1500 मीटर में ब्रांज मेडल जीता था। उससे पहले रोहतक में हुई हरियाणा मास्टर्स वेटरर्न चैंपियनशिप में तीन हजार, 1500 व 400 मीटर दौड़ में तीन गोल्ड जीते थे। नवंबर 2018 में चौपाल मैराथन में ब्रांज मेडल जीता था तो इनके अलावा भी सुमन की काफी उपलब्धियां हैं। इस कारण ही सुमन को शनिवार को दिल्ली के रोहिणी में सर छोटूराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सर छोटूराम के नाती व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सुमन को सम्मानित किया। इस तरह सम्मान किए जाने पर सुमन को परिवार के लोगों के साथ ही अन्य ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed