फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   79866 farmers of the district received the 17th installment, about Rs 15.97 crore came into their accounts.

Sonipat News: जिले के 79866 किसानों को मिली 17वीं किस्त, खातों में आए करीब 15.97 करोड़

Tue, 18 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
79866 farmers of the district received the 17th installment, about Rs 15.97 crore came into their accounts.
सोनीपत के जिला परिषद हॉल में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता ज
सोनीपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मंगलवार को किसानों को 17वीं किस्त जारी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित राष्ट्रस्तरीय कार्यक्रम के दौरान योजना के तहत किस्त जारी की। इसके तहत सोनीपत के 79866 किसानों के खाते में 15 करोड़ 97 लाख 32 हजार रुपये की राशि डाली गई। प्रधानमंत्री ने वेब कास्टिंग के जरिए देश के किसानों को संदेश भी दिया।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिला परिषद हॉल में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता माईराम कौशिक ने शिरकत की। इस दौरान जिला व खंड स्तर पर कार्यक्रम को लाइव दिखाने का प्रबंध किया गया। इस दौरान करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वेब कास्टिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आज प्रदेशभर के किसानों के खाते में 17वीं किस्त के पैसे आ गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की बदौलत पिछले 10 वर्षों में कृषि क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। पानी की व्यवस्था होने से जिला में फसलों का उत्पादन भी बढ़ा है। इस तरह से सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का काम किया है। जिला के अंतिम छोर तक फसलों की सिंचाई के लिए राज्य सरकार खेत तालाब योजना के तहत कई परियोजनाएं तैयार कर रही है। इस मौके पर 10 कृषि सखियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान एडीसी अंकिता चौधरी, सोनीपत एसडीएम अमित कुमार, डीडीपीओ जितेंद्र शर्मा, डीडीए कृषि विभाग डाॅ. पवन शर्मा, भाजपा नेता बबीता दहिया, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed