{"_id":"59ac45874f1c1b1b278b50b4","slug":"71504462215-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसकी कार की टक्कर से गई थी पत्नी की जान, उसकी कर दी गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसकी कार की टक्कर से गई थी पत्नी की जान, उसकी कर दी गोली मारकर हत्या
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। बहालगढ़ रोड पर फिम्स अस्पताल के पास कार सवार युवक को गोली हमलावर ने अपनी पत्नी की मौत का बदला लेने की नियत से मारी है। पुलिस ने मामले में गांव राठधना निवासी युवक को नामजद करने के साथ ही दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करीब डेढ़ माह पहले राठधना के युवक की पत्नी की जान सड़क हादसे में गई थी और वह रात को गोलीबारी का शिकार हुए युवक की कार की चपेट में आई थी। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। युवक की मौत से गांव बुटाना में मातम का माहौल है।
विदित रहे कि गांव बुटाना निवासी सन्नी दिल्ली एयरपोर्ट पर प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपने बहनोई गांव बुसाना निवासी रूपराम व सहकर्मी गांव बुटाना के ही सुनील के साथ कार में सवार होकर प्रतिदिन गांव से दिल्ली एयरपोर्ट जाता था। शनिवार रात को भी वह कार में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले थे। जब वह करीब साढ़े आठ बजे एक फिम्स अस्पताल के पास राठधना मोड़ पर पहुंचे थे तो इसी दौरान एक अन्य कार सवार बदमाशों ने उनकी कार के आगे अपनी कार को अड़ा कर सन्नी को चार गोली मार दी थी। जिसमें तीन सिर व एक हाथ में लगी है। इतना ही नहीं कार से उतरकर भागे सुनील पर भी हमलावरों फायर किया था। पुलिस ने मामले में रूपराम के बयान पर गांव राठधना निवासी सुरेश व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हमलावर लाल रंग की मारुति कार में सवार होकर आए थे। सदर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एएसपी डीके भारद्वाज ने अस्पताल में पहुंचकर युवक के परिजनों से बातचीत की है। साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
पत्नी की मौत का लिया बदला
रूपराम ने पुलिस को बताया कि जब हमलावरों ने उनकी कार के आगे अपनी कार अड़ाकर रुकवाया तो उसमें से सुरेश व अन्य नीचे उतरे थे। सुरेश के नीचे उतरते ही सन्नी ने उसे पहचान लिया था। साथ ही कहा था कि यह वही है जिसकी पत्नी का उसकी कार के एक्सीडेंट हो गया था और उसकी जान चली गई थी। इसी बीच सुरेश के एक साथी ने उनकी कार के आगे के शीशे को लोहे की राड मारकर तोड़ दिया और सुरेश ने उसके साले की कनपटी पर तीन गोली मार दी। बचाव में एक गोली उसके हाथ में लगी। दूसरे हमलावर ने सुनील पर गोली चलाई, लेकिन गनीमत रही कि वह बच गया।
विज्ञापन
23 जुलाई को हुआ था महिला का एक्सीडेंट
सुरेश की पत्नी कमलेश (32) की 23 जुलाई को देर शाम सोनीपत मार्ग स्थित गांव बीधल के निकट कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के समय कमलेश अपने दो बच्चों काशवी व प्रिंस के साथ अपनी बहन के घर गोहाना से वापस लौट रही थी। उसने बीपीएस खानपुर अस्पताल में दम तोड़ा था। वहीं उसके बच्चे भी चोटिल हो गए थे।
रैकी कर वारदात को अंजाम देने का शक
पुलिस को अंदेशा है कि सुरेश ने वारदात को लेकर पहले रैकी की थी। वह जानता था कि सन्नी प्रतिदिन दिल्ली जाने के लिए किस समय निकलता है। साथ ही बहालगढ़ रोड से राठधना की तरफ जाने वाले मार्ग के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। हमलावर वहां पहले से ही मौजूद थे। हमलावरों के अलावा अन्य भी इसमें शामिल हो सकते हैं जो हमलावरों को सन्नी की लोकेशन के बारे में जानकारी दे रहे थे।
जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार
सेंट्रो चालक की हत्या में एक आरोपी को नामजद किया है। हत्या कारण डेढ़ माह पहले सडक़ हादसे में महिला की मौत होने की रंजिश बताई गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
-वीरेंद्र राव, थाना प्रभारी सदर।