{"_id":"6aea41a46210aa5e6e0d3808","slug":"122-proponents-of-development-projects-incurred-losses-running-into-crores-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163433-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 1.22 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 1.22 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
गन्नौर। गांवों में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए विधायक देवेंद्र कादियान ने बजाना खुर्द में लगभग 1.22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। विकास कार्यों में चौपाल, ई-लाइब्रेरी और गलियों के पुनर्निर्माण तक के काम शामिल हैं।
गांव में 24.63 लाख रुपये से भैयावाली चौपाल, 20 लाख से ई-लाइब्रेरी, 14.70 लाख से महिला चौपाल और 14.56 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल का निर्माण कराया जाएगा। 7.06 लाख रुपये से जोरा नंबरदार के घर से राजेश नंबरदार के घर तक गली का पुनर्निर्माण होगा। 7 लाख रुपये से हिलू भिखन व कश्यप चौपाल की मरम्मत कराई जाएगी। रमेश बादी के घर से नवीन के घर तक 6 लाख रुपये से गली बनेगी, जबकि मंदिर व स्कूल वाली गली के पुनर्निर्माण पर 2.98 लाख रुपये खर्च होंगे।
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि ई-लाइब्रेरी बनने से युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। महिला चौपाल और अन्य सामुदायिक भवनों से ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए स्थान उपलब्ध होगा। गांव में करीब 25.44 लाख रुपये के अन्य विकास कार्य भी चल रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भीम सिंह, रामसिंह, जिले सिंह, वासुदेव, जोरा नंबरदार, सुभाष, परविंद्र, सुमेश, राजेश, प्रवीन भी मौजूद रहे।