{"_id":"6aea421013ba5cc8fc055793","slug":"sonipat-dominates-on-the-kabaddi-field-sai-team-wins-a-prize-of-51000-sonipat-news-c-17-rtk1051-948814-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कबड्डी के मैदान में सोनीपत का दबदबा, साईं टीम ने जीता 51 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कबड्डी के मैदान में सोनीपत का दबदबा, साईं टीम ने जीता 51 हजार का इनाम
विज्ञापन
फोटो संख्या:-55 गांव दौगड़ा अहीर में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में वीर बालक अमीलाल की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय अमीलाल मेमोरियल खेल महाकुंभ का देर रात समापन हो गया। यंग फार्मर क्लब की ओर से आयोजित इस खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। इनमें दूर-दराज से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। देर रात तक खेल मैदान में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में साईं सोनीपत की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। बारू राम स्टेडियम रिठाना की टीम दूसरे स्थान पर रही और उसे 31 हजार रुपये मिले। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतरीन रेड और मजबूत डिफेंस से दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निमोठ की टीम ने पहला, कोटिया ने दूसरा और पड़तल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कुश्ती मुकाबलों में भी पहलवानों ने खूब जोर आजमाइश की। 7100 रुपये की कुश्ती में प्रवेश सांसरोली, कृष्ण बसीरपुर और अंकित तिरपड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। 11 हजार रुपये की कुश्ती में अन्नी बाघोत और बलजीत बाघोत विजेता रहे। वहीं, 21 हजार रुपये की कुश्ती में साहिल भिवानी और अंकुश रेवाड़ी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
इसके अलावा 2100 रुपये की पांच, 1100 रुपये की नौ और 3100 रुपये की चार कुश्तियां भी करवाई गईं। खेल महाकुंभ ने ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अच्छा मंच प्रदान किया।