Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Number of wards to increase in Gohana: Two to three new wards expected; delimitation to be completed by November 15

गोहाना में बढ़ेगी वार्डों की संख्या : दो से तीन नए वार्ड बनने की उम्मीद, 15 नवंबर तक पूरा होगा परिसीमन

Wed, 04 Nov 2026 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Number of wards to increase in Gohana: Two to three new wards expected; delimitation to be completed by November 15

विज्ञापन
गोहाना। शहर के तेजी से फैलते दायरे और लगातार बढ़ती आबादी के बीच नगर परिषद गोहाना की वार्डबंदी की तस्वीर बदलने वाली है। नगर परिषद चुनाव से पहले नए सिरे से किए जा रहे वार्डों के परिसीमन में दो से तीन नए वार्ड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में शहर में 23 वार्ड हैं।
वार्डबंदी का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष कार्य 15 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि इस बार वार्डों की सीमाएं निर्धारित करने के लिए अनुमानित आबादी के बजाय फैमिली आईडी के आंकड़ों को आधार बनाया जा रहा है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए वार्डबंदी की प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा रहा है। इसके लिए गठित कमेटी प्रत्येक बूथ के अनुसार फैमिली आईडी के डाटा का सत्यापन कर रही है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में रहने वाले परिवारों की संख्या, आबादी और नए विकसित हुए आवासीय क्षेत्रों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पहले सभी बूथों का अलग-अलग डाटा तैयार होगा। इसके बाद पूरे नगर परिषद क्षेत्र की कुल आबादी का आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर मौजूदा 23 वार्डों की सीमाओं में बदलाव और नए वार्डों के गठन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


फैमिली आईडी के आंकड़ों से तय होगा वार्डों का नया गणित
नई वार्डबंदी में फैमिली आईडी का डाटा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कमेटी बूथवार परिवारों की संख्या और आबादी का मिलान कर रही है, ताकि किसी भी क्षेत्र के साथ आबादी के लिहाज से असमानता न रहे। जिन क्षेत्रों में आबादी तेजी से बढ़ी है, वहां वार्डों की सीमाओं में बदलाव की संभावना है। वहीं, नए विकसित आवासीय क्षेत्रों को भी परिसीमन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात कॉलोनियां नियमित होने से बढ़ा शहर का दायरा, पांच और नियमित होने की प्रक्रिया में
शहर की आबादी और भौगोलिक विस्तार में पिछले कुछ वर्षों के दौरान तेजी से वृद्धि हुई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी करीब 65 हजार थी। इसके बाद शहर में नए आवासीय क्षेत्र विकसित हुए और बड़ी संख्या में लोग इन क्षेत्रों में बस गए। अवैध रूप से विकसित हुई 17 कॉलोनियों में से सात कॉलोनियों को नगर परिषद की ओर से सरकार से नियमित करवाया जा चुका है, जबकि पांच अन्य कॉलोनियों को नियमित करवाने की प्रक्रिया चल रही है। इन कॉलोनियों के नियमित होने और नए आवासीय क्षेत्रों के विस्तार से शहर की आबादी का दायरा बढ़ा है। इसी बढ़ती आबादी को नई वार्डबंदी में प्रमुख आधार माना जा रहा है।

वर्जन
शहर में नई वार्डबंदी की प्रक्रिया जारी है। 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य को भी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए दो से तीन नए वार्ड बढ़ने की उम्मीद है।
राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed