Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Complaint filed with Election Commission over Farooq Abdullah's statement; demand made to revoke National Conference's recognition.

Sonipat News: फारूक अब्दुल्ला के बयान पर चुनाव आयोग से शिकायत, नेशनल कॉन्फ्रेंस की मान्यता रद्द करने की मांग

Wed, 04 Nov 2026 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed with Election Commission over Farooq Abdullah's statement; demand made to revoke National Conference's recognition.

विज्ञापन
सोनीपत। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला के कथित बयान को लेकर सोनीपत में विरोध के स्वर उठे हैं। जिला अदालत के अधिवक्ता सतेंद्र सिंह दहिया के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजकर फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस का पंजीकरण रद्द करने की मांग की है। शिकायत डीसीपी क्राइम जितेंद्र गहलावत और सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम) सिमरन के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजी गई है।

अधिवक्ता सतेंद्र सिंह दहिया व वीरेंद्र दूहन ने 24 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सामने दिए गए फारूक अब्दुल्ला के कथित बयान का हवाला दिया है। उन्होंने 25 अक्तूबर को प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाकर घाटी के लोगों की रक्षा करने वाला बताया था। साथ ही केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर के साथ न्याय नहीं करने और लोगों से अपने अधिकारों व पहचान के लिए संघर्ष करने की बात कही थी। उनका आरोप है कि इस तरह के बयान से जम्मू-कश्मीर के लोगों में देश के प्रति अलगाव की भावना पैदा हो सकती है। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना और देशवासियों के योगदान को भी रेखांकित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed