{"_id":"6aea442f95f8696f7400c928","slug":"intensive-police-checking-drive-in-hotels-and-pgs-security-related-instructions-issued-to-operators-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163403-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: होटलों और पीजी में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संचालकों को दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: होटलों और पीजी में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संचालकों को दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित एक होटल में रजिस्टर की जांच करते थाना प्रभारी संजय व उनकी टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने होटलों, गेस्ट हाउस और पीजी में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को थाना बहालगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न होटलों और पीजी में पुलिस टीमों ने सघन जांच की। इस दौरान संचालकों से जरूरी जानकारी लेने के साथ वहां ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्र और रजिस्टर भी जांचे गए।
पुलिस टीमों ने होटल और पीजी संचालकों को निर्देश दिए कि उनके यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण नियमानुसार रजिस्टर में दर्ज किया जाए। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दी जाए। इसके अलावा संचालकों को अपने यहां आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी गई।
डीसीपी
जितेंद्र गहलावत ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ असामाजिक और संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाना है।