फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   66 thousand rupees defrauded from two different bank accounts in Katwal

Sonipat News: कटवाल में दो अलग-अलग बैंक खातों से 66 हजार की ठगी

Sat, 14 Sep 2024 06:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Sep 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
66 thousand rupees defrauded from two different bank accounts in Katwal
गोहाना। गांव कटवाल में व्यक्ति के अलग-अलग दो बैंकों के खातों से 66 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहाना क्षेत्र के गांव कटवाल निवासी संदीप ने शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव लाठ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) व एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवा रखा है। किसी ने 11 जुलाई को उनके एसबीआई बैंक के खाते से चार हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 14 जुलाई को उनके एचडीएफसी बैंक के खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिए। जब उन्होंने बैंक में जाकर पासबुक में एंट्री कराई तो उन्हें ठगी होने की जानकारी मिली। उन्होंने मामले की सूचना तुरंत डायल 1930 पर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed