{"_id":"69712f7920e04d71210cccba","slug":"570-crore-will-remove-the-bad-condition-of-sewer-lines-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148521-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीवर लाइनों की 5.70 करोड़ से दूर होगी बदहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीवर लाइनों की 5.70 करोड़ से दूर होगी बदहाली
Thu, 22 Jan 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे लाइन पार सेक्टर-23 की तरफ बदहाल सीवर लाइनों की मरम्मत करने के अलावा सफाई की जाएगी। नगर निगम की ओर से इस पर 5.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीवर लाइन बदहाल होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम ने एक साल के लिए टेंडर लगाया है।
शहर में 300 किलोमीटर से अधिक लंबी सीवर लाइन है। विकास नगर, विशाल नगर समेत पश्चिमी क्षेत्र की कॉलोनियों में सीवर की दिक्कत रहती है। बारिश के पानी की निकासी के लिए 37 किमी लंबा नेटवर्क है जिसमें 24 किमी लंबी ड्रेनेज है। दोनों व्यवस्था अब नगर निगम के हवाले है।
सीवर लाइन की लंबे समस्या से सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में पानी भरता है। इस समस्या के समाधान के लिए लोग नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। इसको देखते हुए शहर के पश्चिमी क्षेत्र में सीवर लाइनों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर के कई हिस्से में सीवर ओवरफ्लो होने से दूषित पानी गलियों व सड़कों पर भर जाता है। इसके चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। पुरानी सीवर लाइनों की सफाई के लिए बकेट मशीन का प्रयोग किया जाएगा। सफाई होने से पश्चिमी क्षेत्र के डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।
बकेट मशीन का काम सीवर ब्लॉकेज होने पर लाइन को साफ करना होता है। कई बार प्लास्टिक एवं अन्य कचरा सीवर लाइन में फंस जाता है। इससे लाइन रुक जाती है। पानी आगे नहीं बढ़ पाता।