फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   56 days of work outweighs 10 years of tenure of former Chief Minister Bhupendra Hooda: Nayab Singh Saini

56 दिन का काम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल पर भारी : नायब सिंह सैनी

Fri, 13 Sep 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
56 days of work outweighs 10 years of tenure of former Chief Minister Bhupendra Hooda: Nayab Singh Saini
गोहाना। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता की बागडोर हाथ में आने के बाद 56 दिन का समय मिला, इसमें 126 फैसले लेकर उन्हें धरातल पर लागू किया। उनका यह कार्यकाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश की जनता इस बार कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया करेगी और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

वह वीरवार को बरोदा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता बस एक ही रट लगाए हुए हैं कि भाजपा ने कोई काम नहीं किया। सरकार की तरफ से चलाई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ कांग्रेस के कार्यकर्ता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में शाम छह बजे के बाद कोई काम नहीं होता था, जबकि भाजपा सरकार में रात दो बजे भी आवश्यक कार्य किया जाता है। सीएम हाउस के दरवाजे 24 घंटे जनता के लिए खुले रहते हैं। जनता को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी, भाजपा प्रत्याशी डाॅ. अरविंद शर्मा, प्रदीप सांगवान के अलावा ओमप्रकाश शर्मा, सुमित कक्कड़ व रणधीर लठवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed