{"_id":"622cf47a53b0020b66578025","slug":"5335-cases-settled-in-national-lok-adalat-people-got-relief-from-pending-cases-sonipat-news-rtk64093849","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 5335 मुकदमे, लंबित मामलों से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 5335 मुकदमे, लंबित मामलों से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न केसों का निपटारा करते न्यायाधीश। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जिला और उपमंडल स्तर पर न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष मेहला के नेतृत्व व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव रमेश चंद्र की देखरेख में 5335 मुकदमे निपटाए गए। इस दौरान 7 करोड़ 26 लाख 75 हजार 665 रुपये के विवाद का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला स्तर पर अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) अल्का मालिक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र पाल गोयल, अजय पराशर, राहुल बिश्नोई, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी परवीन कुमार, अर्पणा चौधरी, प्रिया गुप्ता की बेंचों द्वारा केसों का निपटारा किया गया। उप मंडल स्तर पर गोहाना में न्यायिक दंडाधिकारी सचिन यादव, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विनती, गन्नौर में अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश सोनिया श्योकंद, दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रवनीत, खरखौदा में अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ प्रभाग) रेनू शोलखे द्वारा लोक अदालत लगाई गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आम जन को लाभ पहुंचाते हुए कई साल से न्यायालय में लंबित पड़े मुकदमों का निपटारा किया गया।
इन मामलों का किया निपटारा
लोक अदालत में मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त के 25, फौजदारी मामलों के 38, दीवानी मामलों में 153 केसों, चेक बाउंस के 220 केसों का निपटारा किया गया। स्थायी लोक अदालत सोनीपत में विभिन्न बैंकों के बैंक लोन से संबंधित 22 केसों का निस्तारण किया गया। जिसमें बैंको को 66 लाख 83 हजार 60 रुपए के लोन की रिकवरी हुई। इसके अलावा 13 टेलीफोन संबंधित केसों का निस्तारण किया गया, जिसमें 52258 रुपये की निस्तारण राशि प्राप्त हुई। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात चालान के 709 मामलों का निपटारा किया गया।