{"_id":"5c019369bdec2241a533b43f","slug":"51543607145-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक समेत ग्रामीण रूट पर 40 से ज्यादा नाइट बसें की बंद, छात्रों व यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक समेत ग्रामीण रूट पर 40 से ज्यादा नाइट बसें की बंद, छात्रों व यात्रियों ने किया हंगामा
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण रूट पर 40 से ज्यादा नाइट बसें बंद, छात्रों संग यात्रियों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को रोहतक समेत ग्रामीण रूट पर 40 से ज्यादा रात्रि ठहराव के लिए बसें बंद कर दी गईं। जिससे यात्रियों की दिक्कतें ज्यादा बढ़ गईं। हर रोज की तरह शुक्रवार शाम जब यात्री व आईटीआई के छात्र अपने घर जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचे तो वहां ग्रामीण रूट पर बसें नहीं चलने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे डीआई कर्मबीर गहलावत ने सरकार के आदेशों के बारे में यात्रियों को बताया और उनको शांत करने का प्रयास किया। वहां से केवल एक बस खानपुर कलां रूट पर मरीजों की सुविधा के लिए निकाली गई। जिससे यात्रियों को निजी वाहनों में लटककर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
परिवहन विभाग के एसीएस धनपत सिंह के आदेशों के बाद शुक्रवार को जिले में करीब 40 से ज्यादा नाइट बसें बंद कर दी गईं। ग्रामीण रूट पर बसें नहीं चलने से लोग 3 बजे के बाद बस अड्डे पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। बसें नहीं चलने पर पहले यात्रियों ने दिल्ली व पानीपत काउंटर पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीआई कर्मबीर गहलावत ने यात्रियों को सरकार के आदेशों की जानकारी दी। उसके बाद भी यात्री नहीं माने तो अधिकारियों ने भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद आईटीआई से छुट्टी होने के बाद छात्र भी अपने घर की तरफ जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंच गए। उन्होंने भी हंगामा शुरू कर दिया।
पानीपत जाने वाली बस में छत पर बैठकर की यात्रा
ग्रामीण रूट पर नाइट बस सर्विस बंद होने के बाद पानीपत जाने वाली रोडवेज बस की छत पर बैठकर छात्रों व यात्रियों ने यात्रा करने को मजबूरी होना पड़ा। कई बसों पर बैठने के लिए छतें भी नहीं लगाई गई थीं। उसके बाद भी यात्रियों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
खानपुर रूट पर जाती थी छह बसें, मुख्यालय बात कर जीएम ने केवल एक भेजी
दोपहर बार साढ़े तीन बजे के बाद रोडवेज की छह बसें खानपुर महिला मेडिकल कालेज के लिए जाती थीं। नाइट सर्विस बंद होने के बाद बस अड्डे पर खानपुर कलां स्थित अस्पताल में जाने के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बसों के इंतजार में खड़े लोगों ने भी हंगामा कर दिया। इसके बाद यात्रियों व कर्मचारियों ने मरीजों की सुविधा के लिए खानपुर मेडिकल कालेज की ओर बस भेजने की जीएम से गुहार लगाई। इसके बाद जीएम जोगेंद्र सिंह रावल ने मुख्यालय में बात कर करीब ढाई घंटे बाद शाम छह बजे एक रोडवेज बस भेजी। बसों में मरीजों व यात्रियों कोे छत पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इन गांव की बसें बंद
रात के समय गांव में जाकर ठहराव करने वाली जिन बसों को बंद किया गया है। सोनीपत से रोहतक, उमेदगढ़, पबनेरचा, गुहणा, फरमाणा, रिढ़ाऊ, बजाना कलां, सनपेड़ा, रामनगर, कटवाल, रिठाल, नयाबांस, तेवड़ी, फिरोजपुर बांगर, दोदवा, रोलद, सरगथल, मटिंडू के अलावा गोहाना से राणा खेड़ी, निजामपुर, कैलाना खास, तेवड़ी, बजाना व आवंली गांव में रोडवेज बसों की सर्विस होती थी।
वर्जन
विभाग के एसीएस के आदेश के बाद शुक्रवार को रोहतक समेत ग्रामीण रूट पर 40 से ज्यादा नाइट बसें बंद कर दी गई हैं। मरीजों की सुविधा के लिए शाम छह बजे खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल अस्पताल के लिए एक बस भेजी गई है।
-जोगेंद्र सिंह रावल, जीएम रोडवेज