{"_id":"69236b66d27624ef50081f60","slug":"50-young-men-and-women-of-the-vaishya-community-participated-in-the-introduction-conference-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145731-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: परिचय सम्मेलन में शामिल हुए वैश्य समाज के 50 युवक-युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: परिचय सम्मेलन में शामिल हुए वैश्य समाज के 50 युवक-युवती
Mon, 24 Nov 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति की ओर से
सोनीपत। महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति की ओर से रविवार को सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वैश्य समाज के करीब 50 युवक-युवतियों ने भाग लिया। विभिन्न शहरों से कई परिवार सम्मेलन में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने समिति के इस प्रयास को सराहा।
प्रधान टीकाराम मित्तल, वरिष्ठ उप प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि सम्मेलन के दौरान समिति ने निर्णय लिया कि अब प्रत्येक माह एक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा ताकि वैश्य समाज के परिवारों को एक सशक्त मंच प्रदान किया जा सके। समाज की ओर से रिश्तों के लिए एक ऑनलाइन वेबसाइट भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें इच्छुक युवक-युवतियां अपना बायोडाटा दर्ज कर सकते हैं।
अगला परिचय सम्मेलन 28 दिसंबर को अग्रसेन भवन सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। सम्मेलन में समिति के महामंत्री ओडी गर्ग, विकास मंगला, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, मंत्री रवि मित्तल, डॉ. राजेश गुप्ता, सतपाल गुप्ता, डॉ. मोहित बंसल मौजूद रहे।